By : Sunil Kumar Soni Rewada, Update :08/07/2024,Time:-11:35 am
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार Tata Curvv EV का पहला आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया,कार को पहले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के रूप में बाद में इसे आंतरिक दहन इंजन (Internal Combustion Engine) के साथ भी भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Tata Curvv EV एक स्लीक और स्पोर्टी लुक के मिश्रण के साथ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएगी। इसकी रेंज लगभग 350 से 450 किमी, और शुरुआती कीमत 16 लाख से 22 लाख रूपए हो सकती हे |
यह भी पढ़े :Redmi 13 5G 9 जुलाई को भारत में लॉन्च की तैयारी ; प्रमुख स्पेसिफिकेशन & प्राइस का खुलासा
Tata Curvv EV: इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट अपडेट
कई महीनों के लम्बे इंतजार के बाद, भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार Tata Curvv EV का पहला आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया है। इस कार को पहले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के रूप में लॉन्च किया जाएगा और बाद में इसे आंतरिक दहन इंजन (Internal Combustion Engine) के साथ भी भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Tata Curvv EV एक स्लीक और स्पोर्टी लुक के मिश्रण के साथ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
Tata Curvv EV: प्राइस & वैरियंट
Tata Curvv EV एक SUV मॉडल के अंतर्गत निर्माण कर भारतीय बाजार में अक्टूबर 2024 में लॉन्च करने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार इस SUV कार की अनुमानित कीमत ₹16 लाख रूपए से ₹22.00 लाख रूपए के बीच में रखी जा सकती है। इसका अक्टूबर 2024 में लांच होने वाला मॉडल फ़िलहाल बुकिंग प्रारूप के अनुसार ही निर्मित होगा |
यह भी पढ़े :Motorola Edge50Fusion 5G कीमत और फीचर्स के साथ इंडिया में जल्द लॉन्च
प्रमुख स्पेसिफिकेशन
टाटा कर्व में कई आकर्षक डिज़ाइन फीचर्स हैं। इसके आगे की तरफ चौड़ी और आकर्षक डे-टाइम रनिंग लाइट्स , स्प्लिट LED हेडलैंप, और एक SUV को ध्यान में रख कर आकर्षक ग्रिल और बंपर दिए हुए है। इसके अतिरिक्त, इस कार में ढलान वाली छत के साथ सनरूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और कनेक्टेड LED टेललाइट के साथ टाटा कंपनी का लोगो भी मिलता हैं। रियर रिफ्लेक्टर का लुक और डिज़ाइन स्तिथि टाटा नेक्सन की तरह ही है,आरामदायक सीट के समक्ष वहां मालिक को एक लक्ज़री फीलिंग प्रदान करती हे |
आधुनिक सुविधाएँ और तकनीक
यह SUV आधारित कार भविष्य की सम्पूर्ण सुविधाओं से लैस होगी। इसमें एक 12-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले उपलब्ध होगा जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टाटा के लोगो के साथ ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो-डिमिंग IRVM, ORVMs के रूप में काम करने वाले स्लीक कैमरे जो 360-डिग्री तक नजर रख सकते हे, ADAS सुविधा भी होगी। डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा जिससे कार के भीतर अधिक प्राकृतिक रोशनी और खुलापन महसूस होगा, यह एक 5 सीटर कार हे |
यह भी पढ़े :Benefits Of Jamun: जामुन की लकड़ी के अद्भुत लाभ,जानिए इसके औषधीय गुण
बैटरी और क्षमता प्रदर्शन
टाटा की इस शानदार EV कार में भी टाटा की दूसरी EV कार की तरह ही बैटरी को पूर्णतया सुरक्षित रखता है,इसमें स्तिथ सिंगल पावर मोटर सेटअप आगे के पहियों को पावर प्रदान कर गाड़ी को गति प्रदान करता है, टाटा ने अपने ग्राहकों के प्रति विश्वास और अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को सटीक बनाए रखते हुए, इस कॉन्फ़िगरेशन को डिजाइन किया गया है जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए टाटा की बेहतर प्रदर्शन क्षमता प्रदान करना है।
टाटा मोटर्स ने अभी तक अपनी इस नई SUV टाटा कर्व EV मॉडल की विशिष्टताओं को पूर्ण रूप से खुलासा नहीं किया गया है। टाटा का यह मॉडल पहले एक इलेक्ट्रिक रूप में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, प्राप्त सूचना के आधार पर कंपनी द्वारा इसकी रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 350 से 450 किमी होगी, इस EV के लॉन्च के बाद इसका आंतरिक दहन इंजन (ICE) वेरिएंट भी कंपनी द्वारा जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता
टाटा मोटर्स ने ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी इस स्टाइलिश कार को पहले EV मॉडल के रूप में लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे उनका पर्यावरण के प्रति प्रेम और देश के प्रति जागरूकता दिखती है। नए मॉडल में युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई विशेष नई सुविधाएँ और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, टाटा मोटर्स अपने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और पर्यावरण को सरक्षित करने का अनोखा कदम हे,जो पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता दिखता हैं।
यह भी पढ़े :Punganur Cow: पुंगनूर गाय,ढाई फीट की गाय रोज देती है तीन लीटर दूध, जानिए डिटेल्स
निष्कर्ष
टाटा कर्व भारत के इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके लॉन्च से भारतीयों के लिए स्वच्छ और अधिक कुशल परिवहन विकल्पों की ओर एक बहुत बड़ा कदम हे । जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद अधिक से अधिक होगी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएंगे, उससे चार्जिंग स्टेशन जैसे बुनियादी ढाँचे में भी सुधार और पर्यावरण सरक्षित होने की उम्मीद है। #tata curvv ev,#tata ev #TATA CURVV EV #Tata Curvv EV price #Tata Curvv EV launch in india
यह भी पढ़े :
यह भी पढ़े :
Udaipur गर्मियों में सर्दियों का मजा,फैमिली के साथ सैर करे राजस्थान के इस खूबसूरत शहर में
यह भी पढ़े :
THE FUTURISTIC 7 SEATER KIA CARENS 2024: STYLISH AND GREATFULL FEATURES